logo

ट्रेन उतरी पटरी से 41 लोगों की मौत, 61 घायल, 350 यात्रियों से भरा था ट्रेन

7077news.jpg
द फॉलोअप टीम,डेस्क:
ताइवान रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन नंबर 408 तारोको ट्रेन शूलिन, न्यू ताइपे से ताइतुंग की ओर जा रही थी, तभी वहां के स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे अचानक ट्रेन पटरी से उतर गयी। ट्रेन ने दाकिंगशुई सुरंग में प्रवेश किया ही था। इस ट्रेन में 350 से अधिक यात्री मौजूद थे। हादसा ताइवान के चार दिवसीय टॉम्ब स्वीपिंग फेस्टिवल के पहले दिन हुआ। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के मुताबिक, 41 लोगों के मारे जाने की खबर है और 61 लोग घायल हुए हैं। जो अस्पताल में इलाजरत हैं, जांच के अनुसार यही पता चला है कि पास की एक सुरंग परियोजना में मजदूरों ने अनुचित रूप से एक वाहन को खड़ा किया था। ताइवान न्यूज के अनुसार, जैसे ही ट्रेन वहां से गुजरी, वाहन लुढ़क गया और ट्रेन से टकरा गया। फिलहाल सुरंग परियोजना के प्रभारी से पूछताछ की जा रही है कि वाहन सही से क्यों पार्क नहीं किया गया था। 

सु सेंग-चांग ने प्रकट की संवेदना 
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रीमियर सु सेंग-चांग ने यात्रियों से माफी मांगी और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सु ने ताइपे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मृतकों के परिवारों और घायल हुए यात्रियों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।