logo

मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा में किन-किन जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा को किया गया शामिल जानिये

मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा में किन-किन जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा को किया गया शामिल जानिये

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा में जिला स्तरीय पदों के लिए क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं को जिलावार चिन्हित किया गया है। इसके तहत जनजातीय भाषा में संथाली, कुडुख, खड़िया, मुंडारी, हो, असुर, बिरजिया, बिरहोरी, भूमिज, माल्तो तो क्षेत्रीय भाषा में नागपुरी, पंचपरगनिया, बंगला, अंगिका, कुरमाली, मगही, उड़िया, खोरठा, भोजपुरी भाषा को शामिल किया गया है। 

बता दें कि इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (मैट्रिक/ 10वीं) संचालन (संशोधन) नियमावली 2021, झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (इंटरमीडिएट/ 10+2 स्तर) संचालन( संशोधन) नियमावली 2021 और झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (इंटरमीडिएट/ 10+2 कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अहर्त्ता धारा पद हेतु) संचालन (संशोधन) नियमावली 2021 का गठन किया गया था। 

 

उक्त नियमावलियों में पत्र-2-चिन्हित क्षेत्रीय/जानजातीय भाषा में जिला स्तरीय पदों के लिए जिलावार चिन्हित क्षेत्रीय/ जनजातीय भाषाओं की सूची कार्मिक, प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग द्वारा अलग से संसूचित किया जाना था। जिसके आलोक में सम्यक विषय विचारोंपरांत शामिल किए गए।