logo

कांग्रेस की सरकार बनी तो असम के आदिवासियों को भी देगी ST का दर्जा: बंधु तिर्की

7007news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
मांडर से कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की भी असम चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कोकराझार ईस्ट की कांग्रेस समर्थित बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट की महागठबंधन उम्मीदवार प्रमिला रानी ब्रहमा के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार आएगी तो यहां के आदिवासियों को भी आदिवासी का दर्जा दिया जाएगा। जिनको आज तक आदिवासी का दर्जा प्राप्त नहीं है। राहुल गांधी का यह वादा है।


कांग्रेस के नेतृत्व में महागठबंधन की ही बनेगी सरकार 
बंधु ने कहा कि चाय बागान के कर्मियों को अभी167 रुपए दिहाड़ी मिलती है उसे बढ़ा कर कांग्रेस सरकार 365 रुपए करेगी।  200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। हर साल एक लाख युवाओं को विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी स्त र पर रोजगार से जोड़ा जाएगा। कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन के सभी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी।