logo

दिवंगत कमल किशोर भगत की स्मृति में कल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,  संघर्ष गाथा पर डाला जाएगा प्रकाश 

दिवंगत कमल किशोर भगत की स्मृति में कल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,  संघर्ष गाथा पर डाला जाएगा प्रकाश 

द फॉलोअप टीम, रांचीः
लोहरदगा से आजसू के पूर्व विधायक एंव झारखंड आंदोलनकारी कमल किशोर भगत की स्मृति में कल 23 दिसंबर को हरमू, रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। श्रद्धांजलि सभा प्रातः 10.30 बजे से आयोजित होगी। 

कमल किशोर भगत को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में दिवंगत कमल किशोर भगत के चित्र पर माल्यार्पण कर मौन रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो उपस्थित रहेंगे। साथ ही राज्य के अलग-अलग स्थानों से लोग पहुंचेंगे। उनके कृतित्व एवं संघर्ष गाथा पर प्रकाश डाला जाएगा। यह जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने दी है। 

पूर्व विधायक का आकस्मिक निधन
गौरतलब है कि 17 दिसंबर की दोपहर अचानक ही खबर आई थी कि कमल किशोर भगत का निधन हो गया है। संदेहास्पद स्थिति में उनकी हुई मौत हो गई थी। दरवाजा तोड़कर उनके रूम से उनका शव निकाला गया। उनकी पत्नी को भी गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। कमल किशोर भगत कुछ समय से बीमार भी थे।