द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में आज पूर्व आजसू विधायक कमल किशोर भगत की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा रखी गयी थी। कार्यक्रम में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मौजूद रहे। इस दौरान वे बेहद ही भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि कमल मेरा साथी, मेरा भरोसा था। आज भी दिल मानने को तैयार नहीं है कि वह हमारे बीच नहीं हैं। कई ऐसे क्षण आये जब झारखंड आंदोलन में शून्यता आई, आंदोलन बिखरा, पार्टी संगठन में ठहराव आया लेकिन हर परिस्थिति में कमल किशोर भगत झारखंडियों के लिए अडिग रहे।
दो मिनट मौन रखा गया
श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत कमल किशोर भगत के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। 2 मिनट का मौन रखा गया तथा राज्य के अलग-अलग जगहों से पहुंचे लोगों ने उनके संघर्ष गाथा पर प्रकाश डाला । श्रद्धांजलि सभा में कई आंदोलनकारी थे जिसमें प्रो. संजय बसु मल्लिक, डॉ. देवशरण भगत, जुबेर अहमद, बसंत महतो, दामु बानरा, पुष्कर महतो, अशोक साहु, कुमुद वर्मा, हसन अंसारी, डॉ. आफताब जमील, फ़ैज़ी अहमद, राजू महतो, राजेंद्र मेहता, सरजीत मिर्धा, फ़ज़ल अब्बास मुख्य रुप से शामिल थे।

ये सभी रहे मौजूद
आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो एवं रोशनलाल चौधरी, बुद्धिजीवी मंच उपाध्यक्ष मुकुंद मेहता, केंद्रीय मुख्य प्रशिक्षक डॉ. संजय बसु मल्लिक, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, राँची जिलाध्यक्ष संजय महतो, केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल, नईम अंसारी, अरविंद सिंह एवं हरीश कुमार, रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा, रांची महानगर महिला अध्यक्ष सीमा सिंह, महिला मोर्चा की केंद्रीय संगठन सचिव वर्षा गाड़ी, फूलकुमारी देवी, प्रभा महतो, अखिल झारखण्ड छात्र संघ(आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह एवं प्रदेश सचिव ज्योत्सना केरकेट्टा सहित अन्य मौजूद थे।
