logo

रमेश बैस बने झारखंड के नए राज्यपाल, द्रौपदी मुर्मू की विदाई! 8 राज्यों के राज्यपाल बदले गये

10505news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

रमेश बैस को झारखंड़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस द्रौपदी मुर्मू की जगग लेंगे। द्रौपदी मुर्मू साल 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनी थीं। वो राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल भी थीं। रमेश बैस झारखंड से पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे। रमेश बैस छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रहे हैं। राष्ट्रपति भवन से आज 8 राज्यों के राज्यपाल को बदले जाने का आदेश जारी किया गया है। देखिए कि कौन कहां का राज्यपाल बना। 

त्रिपुरा के राज्यपाल थे रमेश बैस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 में केंद्र में दोबारा मोदी की सरकार बनने के बाद रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था। कुछ ही दिन पहले वो रायपुर आये थे। यहीं उनको झारखंड का राज्यपाल बनाए जाने की सूचना मिली। बताया जाता है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खुद उनको कॉल करके इसकी सूचना दी। केंद्रीय मंत्री और झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने रमेश बैस को बधाई भी दी। 

अटल सरकार में रहे थे वनमंत्री
रमेश बैस के राजनीतिक करियर की बात की जाये तो उन्होंने साल 1978 में पहली बार नगर निकाय का चुना जीता था। केंद में अटल बिहारी सरकार में 1999 में उनको वनमंत्री बनाया गया था। रमेश बैस मूलरूप से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भोपाल में हुई थी। वे राज्यापल द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। 

8 राज्यों के राज्यपाल बदले गये
राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश के मुताबिक थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। हरिबाबू कंभमपति मिजोरम के राज्यपाल बने हैं। मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण को त्रिपुरा, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।