logo

2 सहेलियों ने खाया ज'ह'र, एक साथ गईं थी बाजार...लौटते ही क्यों उठाया यह कदम

2 सहेलियों ने खाया ज'ह'र, एक साथ गईं थी बाजार...लौटते ही क्यों उठाया यह कदम

द फॉलोअप टीम, चाईबासाः
2 नाबालिग लड़कियां जिनकी उम्र महज 14 और 15 साल है, उसने जहर खाकर सुसा'इड करने की कोशिश की है। दोनों लड़कियां आपस में सहेली हैं। परिजनों को कारण नहीं मालूम कि बच्चियों ने जहर क्यों खाया है। घटना मंझारी थाना क्षेत्र की है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

परिजन घर पर नहीं थे
दोनों की स्थिति नाजुक है। जब दोनों ने इस घटना को अजांम दिया तो उस वक्त घर पर कोई नहीं था। परिजन बाजार गये हुए थे।  घरवालों को जैसे ही मालूम हुआ कि लड़कियों ने जहर खा लिया है, वह भागे-भागे आये और उन्हें इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

गंभीर हालत में लड़कियां 
डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की स्थिति काफी गंभीर है। परिजनों के अनुसार लड़कियां दोपहर में साप्ताहिक बाजार भरभरिया गई थी। 3 बजे घर लौटीं। फिर दोनों ने कहा कि वह शौच के लिए खेत जा रही हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों ने खेत में ही एक साथ जहर खाया, और फिर घर आ गई। थोड़ी देर बाद जहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। 
दोनों की तबीयत बिगड़ गई और उल्टी होना शुरू हुआ।  उस समय घर के लोग बाजार में थे। आस पास के लोगों ने यह सूचना परिवार तक पंहुचाई तो घरवाले आये और शाम को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचा दिया गया। 

कारण नही पता 
बच्चियों ने जहर क्यों खाया है इसकी वजह अभी स्पष्ट नही है। इससे पहले भी हमने इस तरह के कई घटनाओं के बारे में जिक्र किया है, जिसमें देखा गया है कि घरवालों की तरफ से ही लड़कियों पर सख्ती करने या उनकी दोस्ती के बीच में रुकावट डालने से अक्सर लड़कियां इस तरह का कदम उठा लेती हैं।