logo

एक लड़के पर दो लड़कियां फ़िदा, दोनों शादी करने पर हुईं उतावली, जानिये दावे का सच

8783news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
पटना जिले के फतुहा थाने में एक अजीब मामला सामने आया। जहां दो लड़कियों ने एक ही लड़के को अपना पति बताया और पुलिस के सामने भिड़ गईं। पुलिस को भी कुछ समझ नहीं आ रहा रहा कि सच क्या है।
दरअसल फतुहा थाना क्षेत्र के एक लड़के की शादी वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र की एक लड़की के साथ तय हुई है। शादी 28 मई को होनी है। दोनों पक्षों में विवाह को लेकर तैयारियां चल रही हैं। लेकिन तभी इस शादी में एक विवाद खड़ा हो गया है।

क्या है नया ट्विस्ट
शादी की तैयारियों के बीच ही शुक्रवार को गौरीचक थाना क्षेत्र से एक लड़की फतुहा थाने पहुंची और उस लड़के को अपना पति बताने लगी। वह उस लड़के की पहली पत्नी होने का दावा कर रही है और फतुहा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी। लड़की की शिकायत पर लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। 28 तारीख को को जिस लड़की की से शादी होने थी वह भी स्वजनों के साथ थाने पहुंच गई। दोनों लड़कियां लड़के पर अपना दावा करने लगे। थाने में दोनों ही लड़कियां कहने लगीं कि ये मेरे हैं। पुलिस का कहना है कि लड़के की पहले शादी हुई है या नहीं इसकी जांच हो रही है। लड़का पहले से शादीशुदा है या 28 को पहली शादी होगी। ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा।