logo

मोबिल प्लांट में कंटेनर ब्लास्ट से दो लोगों की मौत, प्लांट का मालिक फरार

मोबिल प्लांट में कंटेनर ब्लास्ट से दो लोगों की मौत, प्लांट का मालिक फरार

द फॉलोअप टीम, देवघरः
देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में एक मोबिल रिफाइनरी प्लांट में एक कंटेनर ब्लास्ट हो गया। जिससे चार लोग झुलस गये, झुलसे लोगों में दो की मौत हो गयी जबकी दो लोगों का इलाज चल रहा है। घायल कर्मियों का इलाज सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा है। दोनों मृतक और घायल बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं। मृतकों में चौहान व भवेश चौधरी शामिल हैं। वहीं घायलों में 35 वर्षीय मिंटू सिंह व 18 वर्षीय कुंदन कुमार शामिल हैं। 

कैसे हुई घटना
बताया जा रहा है कि रोज की तरह गुरुवार को भी प्लांट पर काम चल रहा था। एक मोबिल से भरे कंटेनर को बिहार के बांका जिले  भेजने की तैयारी की जा रही थी। कंटेनर को क्रेन से उठा कर लॉरी पर लोड करना था। उसी क्रम में वहां पर वेल्डिंग का काम कर रहे लोग कंटेनर का नोजल काट रहे थे। वेल्डिंग की वजह से कंटेनर में गैस भर गई और वह ब्लास्ट कर गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। भवेश कंपनी में सुपरवाइजर था । सूचना पर एसपी धनंजय कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे। मालिक सहित सभी लोग फरार हैं। पूरी पड़ताल करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


लापरवाही की वजह से घटना 
देवघर के एसपी धनंजय कुमार सिंह ने कहा, 'केमिकल फैक्ट्री में लापरवाही की वजह से घटना की आशंका है। घायलों में एक की हालत बेहद चिंताजनक थी। एंबुलेंस सभी को सदर अस्पताल भेजा गया। एहतियात के तौर पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मंगायी गयी थी। मामले की जांच के लिए एसडीओ भी पहुंचे हैं। मोबिल से कुछ बनाने की बात सामने आ रही है। पूरे मामले की जांच चल रही है।'