logo

पिकअप गाड़ी पलटने से दो मजदूर की मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

पिकअप गाड़ी पलटने से दो मजदूर की मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
द फ़ॉलोअप टीम, मोतिहारी: 
राज्य में सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ते जा रहे हैंं। गुरुवार की सुबह जिले के लखौरा पथ में सेमरा के पास पिकअप गाड़ी पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी है।  घटना में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। फ़िलहाल घायल व्यक्ति शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में अपना इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। 

क्या था मामला 
जानकारी के अनुसार छपरा जिले से कुछ मजदूर काम कर घर वापसी कर रहे थे। तभी अपने गांव पूर्वी चंपारण के फुलवार जाने के क्रम में रास्ते में ही मोतिहारी-लखौरा पथ में सेमरा के समीप घने कोहरे की वजह से ड्राइवर काा संतुलन खो गया। जिसके बाद गाड़ी गड्ढे में जा पलटी जिससे दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। इसके साथ ही इस घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।