logo

रांची में 2 PDS दुकानदारों की मौत, सीता सोरेन ने कहा e-Pos मशीन से फैल रहा कोरोना

7528news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

राजधानी रांची में दो पीडीएस दुकानदारों की मौत की खबर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन का दावा है कि दुकानदारों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। उनका दावा है कि दुकानदारों तक कोरोना वायरस का संक्रमण ई-पोस मशीनों के जरिए फैला। उन्होंने मांग की है कि ई-पोस मशीनों के जरिए राशन का वितरण तत्काल प्रभाव से बंद कर देना चाहिए। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। 

सीता सोरेन ने सीएम से की अपील
सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट करते हुए लिखा कि आज रांची शहर के दो गरीब PDS दुकानदारों वार्ड 29 के विद्याप्रकाश एवं मोती चौधरी की कोरोना से मौत हो गई जिसका कारण e-pos मशीन में संक्रमितो का अंगूठा लगाना कारण बना। जनहित में e-pos मशीन से राशन वितरण तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। बता दें कि ई-पोश मशीनों के जरिए कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है क्योंकि ये कई लोगों के संपर्क में आता है। 

पिछली बार बंद हुआ था ई-पॉश मशीन
जानकारी के मुताबिक पिछली बार जब संक्रमण फैला था तब सरकार ने ई-पॉश मशीनों के जरिए राशन का वितरण बंद करवा दिया था। कहा जा रहा है कि इस बार संक्रमण की रफ्तार काफई तेज है। इसके बाद भी अभी तक राशन दुकानों में ई-पॉश के जरिए राशन का वितरण किया जा रहा है। कई बार इसे बंद करने की मांग की जा चुकी है। देखना होगा कि सरकार इस पर क्या फैसला करती है।