logo

पांच माह पहले बड़ी बहन की हुई थी सगाई, छोटी का रात मनाया गया था जन्म दिन -सुबह दोनों ने तोड़ा दम

पांच माह पहले बड़ी बहन की हुई थी सगाई, छोटी का रात मनाया गया था जन्म दिन -सुबह दोनों ने तोड़ा दम

द फॉलोअप टीम, रांची:

नामकुम थाना क्षेत्र स्थित बेलबागान के संजय कुमार लखानी की बड़ी बेटी शीतल लखानी (26 वर्ष) की 5 महीने पहले ही सगाई हुई थी। दो महीने बाद इनकी शादी होने वाली थी। जबकि छोटी बेटी मान्या लखानी (15 वर्ष) का जन्म दिन बुधवार की रात सभी ने मिलकर मनाया था। सुबह 5 बजे बड़ी बेटी बेड पर और छोटी जमीन पर बेसुध पड़ी मिली। आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रांची में इन दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सभी को सदमे में पहुंचा दिया है।

 

 

नामकुम पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम RIMS में करा लिया गया है, लेकिन अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चला पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। वहीं FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।