logo

PUBG खेलते हुए सगी बहनों को 1 लड़के से हुआ प्यार, शादी करने पहुंची और फिर...

11708news.jpg

द फॉलोअप टीम, देहरादून:

उत्तराखंड को चमोली से प्रेम प्रसंग का एक अजीब मामला सामने आया है। मामले में दो बहनों को पब जी खेलते हुए एक लड़के से प्यार हो गया। फिर आगे जो हुआ वह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए आगे का पूरा मामला जानते है। दरअसल हिमाचल की कांगड़ा दो बहनें थराली के लड़के को दिल दें बैठी। लड़कियों को PUBG खेलते हुए लड़के से प्यार हो गया। दोनों बहने शादी करने के लिए उत्तराखंड के थराली पहुंच गईं।

 

तीनों शादी के लिए थराली कोर्ट भी पहुंच गए। लेकिन पता चला कि लड़का नाबालिग है इसीलिए शादी नहीं हो पाई। इधर हिमाचल पुलिस भी लड़कियों लड़कियों को ढूंढते हुए थराली पहुंच गयी। 

पिता ने गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया 
कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से दो लड़कियों के लापता होने की रिपोर्ट उनके पिता ने दर्ज करवाई थी।  दोनों लड़की आपस में सगी बहने हैं। पुलिस ने दोनों  को ढूंढना शुरू किया। जब उनका मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया तो थराली लोकेशन ट्रेस हुआ। हिमाचल पुलिस सीधा थराली पहुंची। दोनों बहनें एक नेपाली मूल की महिला के घर ठहरी थीं। दोनों बहनें कुछ रूपये और जेवरात लेकर घर से भागी थीं। लड़का भी नेपाली मूल का ही था जिससे वह शादी करने यहां पहुंची थी। 

पबजी खेलते हुए हुआ था प्यार
दोनों बहनों की दोस्ती युवक से पबजी खेलते हुई थी। दोनों ने अपना फोन नंबर शेयर किया।  धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और देखते ही देखते बात शादी तक पहुंच गई। लड़कियां शादी करने के लिए थराली के ग्वालदम पहुंची। शादी के लिए तीनों थराली कोर्ट पहुंचे लेकिन लड़का नाबालिग निकल गया।  हिमाचल पुलिस ने बताया कि 23 जुलाई को लड़कियों के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मोबाइल लोकेशन से मिली लड़कियां
जब उनका मोबाइल लोकेशन थराली के ग्वालदम से ट्रेस हुआ तो पुलिस ग्वालदम पहुंची और थराली पुलिस से संपर्क करते हुए दोनों लड़कियों को बरामद किया। पुलिस दोनों लड़कियों को कांगड़ा के उपजिलाधिकारी के सामने  पेश करेगी। वहां लड़कियां जो बयान देगी, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। लड़कियों ने बताया कि वे अपनी मर्जी के यहां आई थी। लड़कियां अपने साथ जो जेवरात लेकर आई थी, उसकी बरामदगी नहीं हुई है।