logo

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

द फॉलोअप टीम, श्रीनगर: 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चौगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद बरामद की। 

चौगाम इलाके में हुई जबरदस्त मुठभेड़
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि चौगाम इलाके में कुछ लोग किसी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की। इलाके को पूरी तरह से घेर लिया। कहा जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन वो नहीं माना। घेराबंदी को तोड़कर भागने के लिए आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग झोंक दी। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। 

बीते 2 दिनों में 3 आतंकियों को मार गिराया
गौरतलब है कि बीते 2 दिन में सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 3 आतंकियों को मार गिराया वहीं 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इस दरम्यान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में सुरक्षाबल के जवानों ने हिजबुल मुजाहिदीन के 1 आतंकी को मार गिराया था। वहीं बडमाग से लश्कर के 2 आतंकियों को पकड़ा था।