logo

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री ने बन्‍ना गुप्‍ता का जाना हाल, स्वास्थ्य की कामना की

16876news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता का हाल जाना है, और उनके स्वास्थ्य की कामना की है। दरअसल सुबह ही बन्‍ना गुप्‍ता ने ट्वीट कर स्‍वयं के कोरोना पॉजेटिव होने की जानकारी दी थी। जिसमें कहा कि कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी, वे सर्दी खांसी से परेशान थे इसके बाद उन्होंने कोविड जांच करवाया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वे अभी ठीक है, जमशेदपुर स्थित आवास पर आइसोलेटेड हैं, जो भी लोग पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आये हैं वे कृप्या कर अपना कोरोना जांच करवा लें।

मनसुख मांडविया ने किया फोन

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना संक्रमण की जानकारी प्राप्त होते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने फोन पर मंत्री बन्ना गुप्ता से बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री बन्ना गुप्ता से उन्होंने पूछा कि अभी तबियत कैसी है। मनसुख मांडविया ने उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दी। साथ ही किसी भी प्रकार की जरूरत होने पर सूचित करने की बात भी कही।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट 

मंत्री बन्ना गुप्ता के पॉजिटिव होने की जानकारी प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके साथ ही मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री चंपई सोरेन समेत अन्य विधायकों और आम लोगों ने भी उनके स्वस्थ होने की कामना की हैं।