द फॉलोअप टीम, रांचीः
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा। जेपीएससी के मुद्दे पर लाये गए कार्यस्थगन पढ़ने की मांग को लेकर भाजपा और आजसू के विधायक वेल में पहुंचकर हंगामा करने लगे। माले विधायक विनोद सिंह भी वेल में खड़े होकर स्पीकर के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे। सभी विधायक स्पीकर पर इस बात का दबाव बना रहे थे कि जेपीएससी विवाद का समाधान हो।

अमिताभ चौधरी हों बर्खास्त
मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने और जेपीएससी के चैयरमैन अमिताभ चौधरी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। वेल में पहुंचे भाजपा के विधायक रिपोर्टिंग टेबल पीट रहे थे।
कार्यस्थगन के लिए समय निर्धारित
विधानसभा स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने विधायकों की मांग पर कहा कि कार्यस्थगन के लिए समय निर्धारित है। अभी प्रश्नकाल का समय निर्धारित है, इसे चलने दीजिये।