logo

उर्वशी रौतेला ने इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री को भेंट की गीता, साथ में हिंदी भी सिखाई

उर्वशी रौतेला ने इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री को भेंट की गीता, साथ में हिंदी भी सिखाई

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कुछ दिनों पहले ही इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने बेंजामिन को अपने देश की ओर से बहुत ही खास तोहफा दिया है। एक्ट्रेस ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ  इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 


उर्वशी ने बेंजामिन को गीता भेंट की है

बता दें कि उर्वसी रौतेला ने बेंजामिन को भारत की ओर से जो तोहफा दिया वो हिन्दुओं के पवित्र ग्रंथों में से एक श्रीमदभगवगीता है। बेंजामिन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा कि मुझे और मेरे परिवार को आमंत्रित करने के लिए इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री  का धन्यवाद। भगवत गीता एक उपहार तब होता है जब वह दिल से सही व्यक्ति को सही समय पर और सही जगह पर दिया जाता है। जब हम बदले में कुछ नही की उम्मीद करते हैं तो वह तोहफा हमेशा प्यारा होता है। साथ में उर्वशी ने उन्हें हिंदी भी सिखाई. वही बेजामित ने उर्वशी को हिब्रु में कुछ शब्द बोलना सिखाया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में ज्यूरी मेंबर के रूप में उर्वशी को आमंत्रित किया गया था जहा उनकी मुलाकात हुई।