logo

वैलेंटाइन स्पेशल: चले भी आओ कि गुलशन का कारोबार चले

4877news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची: 
ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है
बकौल जिगर मुरादाबादी इश्क महज आग का दरिया नहीं है। इबादत है। आराधना भी। चाहत है, तो ताकत भी। फरवरी का महीना अपने साथ मोहब्बत की ही मीठी हवाएं लेकर आता है। लव, प्यार, मोहब्बत, प्रेम, स्नेह जैसे शब्द भले ही अलग-अलग होंं एहसास एक ही हैं। गुलाब की भीनी महक, प्यार भरे नग्मे, इतर की सुगंध, इश्क़ की खुमारी और फरवरी माह का प्यारा मौसम। जी हाँ अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम और कुछ नहीं बल्कि वैलेंटाइन डे की बात कर रहे है। 

ऐसा दिन जिसका रहता इंतजार
वैलेंटाइन डे। एक ऐसा दिन जिसका इंतज़ार लोगों को साल भर से रहता है। प्यार के इस त्यौहार को लोग बहुत धूम-धाम और प्यार से मनाते हैं। प्रेम चाहे प्रेमी-प्रेमिका के बीच होंं, दोस्तों के बीच, माँ-बेटे के बीच, पिता- बेटी के बीच वैलेंटाइन डे के दिन सब एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते हैं। आप जानते ही होंगे कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत एक सप्ताह पहले ही हो जाती हैं। यानी 7 फरवरी से ही वैलेंटाइन वीक का आगाज हो जाता है।  
 
सतरंगी सात दिन मोहब्बत भरे 

रोज डे 7 फरवरी : वैलेंटाइन वीक का आगाज गुलाब एक-दूसरे को लेने और देने से होता है। प्रेमी-प्रेमिका लाल गुलाब तो मित्र पीला गुलाब देते हैं। 



प्रोपोज़ डे 8 फरवरी : मोहब्बलत के इजहार का यह दिन सबसे खास होता है। दीवाने दीवानापन की अभिव्यज़क्ति  एक-दूसरे को फूल के अलावा तोहफा देकर करते हैं।



चॉकलेट डे 9 फरवरी : इश्क की मीठास ही जुदा होती है। वो पल-पल घुलती रहे जिस्मो-जां में इसलिए यह दिन विशेष है। कपल्स परस्पर चाकलेट देते हैं, ताकि मीठास बनी रहे।



टेडी डे 10 फरवरी : कमोबेश हर घर में टेडी दिखलाई पड़ जाता है। कहीं बेड पर तो कहीं शो केस में। इसकी मासूमियत मोहब्बोत और स्नेपह का ही प्रतीक है। इस दिन टेडी ले-देकर इश्कं परवान चढ़ता है।



प्रॉमिस डे 11 फरवरी : ताजमहल फिल्म् का मशहूर गाना है, जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा। इस दिन इश्कहबाजी ही नहीं की जाती, बल्किे जोड़े वादे भी निभाने का संकल्प  लेते हैं।



हग डे 12 फरवरी : प्रेम की अभिव्यक्ति का एक रूप स्पेर्श है। प्रेमी युगल एक छ़ुअन के लिए बेताब रहते हैं। उनके लिए खास पल है, इस दिन आलिंगन कर सकते हैं।



किस डे 13 फरवरी : छू लेने दो नाजुक होठों को कुछ और नहीं है, जाम है यह….चुंबन का जिक्र आते ही प्रेमियों का चेहरा सुर्ख हो जाता है। किस डे यही तो है।



वैलेंटाइन डे 14 फरवरी : मोहब्बत का अंत कभी नहीं होता। लेकिन प्रेम उत्सव के इस खास दिन उसकी रंगिनियां अपने शबाब पर होती हैं। आईये डूब जाएं गुलशन के कारोबार में।