गोपी कुमार सिंह, लातेहार:
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम समूचे झारखंड में आयोजित किये जा रहे हैं। लेकिन जिले में हुए एक कार्यक्रम में विवाद खड़ा हो गया है। घटना 1 दिसम्बर की है। जिले के डूरुआ सामुदायिक भवन मुस्लिम टोला में विभिन्न विभागों से संबंधित स्टाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या का निदान किया जा रहा था। CSC VLE रोहित कुमार सोनी ई-श्रम कार्ड बना रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा(रिंकू लाल) ने उनके साथ अभद्र ब्यवहार किया। भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट की गयी है। उनको जान से मारने की भी धमकी दी गई है। इधर, इस संबंध में नगर उपाध्यक्ष के द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिया गया। बल्कि पत्रकार को ही यह कहा गया है आप कोई निजी दुश्मनी निकाल रहे हैं क्या? बाद में मिलकर बात करने की बात कही। बहरहाल अगर इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होती है तो पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।

आरोप है कि उस दिन शजाद अंसरी के साथ भी नगर पंचायत उपाध्यक्ष गालियां देते हुए मारपीट की है। शहजाद को अंदरूनी चोट लगी है। मारपीट की घटना में रोहित सोनी का लैपटॉप और प्रिंटर को काफ़ी नुकसान पंहुचा है। वही रोहित सोनी के ऑपरेटर त्रिशूल धारी सिंह पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए उसके साथ भी मारपीट की गई है। दी फॉलोअप से बातचीत के दरम्यान रोहित ने बताया कि शिविर में प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को फ़ोटो कॉपी की सुविधा नही दी जाती है। ग्रामीणों की मांग पर हमलोग शिविर में फ़ोटो कॉपी भी कर दे रहे थे। जिसके बदले फ़ोटो कॉपी की लागत राशि भी ली जा रही थी। इसी बीच नगर उपाध्यक्ष ने गाली देते हुए पैसे लेने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। मारपीट की इस घटना में लैपटॉप और प्रिंटर पूरी तरह खराब हो चुका है।

प्रज्ञा केंद्र का संचालन नही हो पा रहा है। जिससे ग्रामीणों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोहित ने बताया कि इस मामले की लिखित शिकायत लेकर थाना भी गया था। आरोप है कि सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के द्वारा मामले पर समझौता कर लेने का दबाव दिया गया है। जबकि 9 दिन बाद भी पीड़ित के लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज नहीं की है। हालांकि पुलिस की तरफ़ से कोई कार्रवाई न होता देख पूरे मामले को लेकर पीड़ित शजाद अंसारी ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

ख़बर है कि नप उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा उर्फ रिंकूलाल जिले के वरीय पदाधिकारियों के बीच अच्छी पैठ रखते है। लिहाज़ा पूरा प्राशनिक तंत्र इस पूरे मामले पर तमाशबीन बना हुआ है.बहरहाल इस मामले को लेकर प्रज्ञा केंद संचालक एकजुट नजर आ रहे है। इधर All India Csc Vle Union ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस पूरे मामले पर तत्काल कारवाई करने की मांग की है। ट्विटर पर इस बात का भी ज़िक्र है कि अगर जल्द ही इस पूरे मामले पर कारवाई नही होती है तो बाध्य होकर ई-श्रम कार्ड का बहिष्कार किया जाएगा।