logo

950 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं विराट कोहली, पति-पत्नी के पास है कुल 1300 करोड़ की संपत्ति

14702news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने फर्श से लेकर अर्श तक का सफर खुद ही तय किया है। वे एक बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। आज वह 950 करोड़ रुपये यानी लगभग 127 मिलियन यूएस डॉलर के मालिक है। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 166 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर वे ऐड प्रमोशन से करोड़ों रुपये कमाते हैं। साथ ही उनका खुद का बिजनेस एनडॉर्समेंट भी हैं जिससे उन्हें साल भर में 180 करोड़ रुपए की कमाई हो जाती है।

कई कंपनी में हैं ब्रांड एंबेसडर 
विराट कोहली Wrogn, One8, Puma, Audi, MRF, Colgate-Palmolive, और Tissot जैसे कई प्रमुख ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर हैं। स्टार क्रिकेटर ब्रांड एंडोर्समेंट से वह सालाना लगभग 178.77 करोड़ रुपए कमाते हैं। विराट कोहली बीसीसीआई के ए+ ग्रेड में शामिल हैं। उन्हे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कॉन्ट्रैक्ट के तहत सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते हैं। साथ ही एक टेस्ट मैच के लिए उन्हें 15 लाख, एक वनडे  के लिए 6 लाख और एक टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपए मिलते हैं। उन्हें सालाना आईपीएल में 17 करोड़ रुपए मिलते हैं।

इस साल 150 करोड़ तक की कमाई 
अगर उनके सभी स्त्रोत की इनकम को जोड़ लें तो उनकी सालाना इनकम करीब 130 करोड़ से ज्यादा की है। पिछले साल तक उनकी कुल संपत्ति करीब 808 करोड़ की थी। इस साल जून से अक्टूबर के महीने तक आई रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब 950 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है। यानी इस साल उन्होंने 150 करोड़ तक की कमाई कर ली है। 

अनुष्का शर्मा के पास 350 करोड़ रुपए 
विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा की बात करें तो वे करीब 350 करोड़ रुपए से ज्यादा की मालकिन हैं। दोनों एक साथ करीब 1300 करोड़ रुपए के मालिक हैं।  विरुस्का मुंबई के वर्ली में करीब 35 करोड़ से ज्यादा के घर में रहते हैं। दोनों का गुरुग्राम में भी करीब 80 करोड़ का आलीशान बंगला है।

Trending Now