logo

भीमनाथ झा को मिलेगा विश्वंभर मैथिली सम्मान, 5 दिसंबर को होगा कार्यक्रम का आयोजन

भीमनाथ झा को मिलेगा विश्वंभर मैथिली सम्मान, 5 दिसंबर को होगा कार्यक्रम का आयोजन

द फॉलोअप टीम, रांचीः
मैथिली भाषा-साहित्य के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था, विश्वम्भर फॉउंडेशन 05 दिसंबर को विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान का आयोजन करने वाली है। इस साल यह सम्मान मैथिली साहित्यकार भीमनाथ झा को दिया जाएगा। इसी दिन संस्था के द्वारा हर साल प्रकाशित होने वाले कैलेंडर और मैथिली पंचांग का  भी विमोचन किया जाएगा। 

सम्मानित को 1 लाख 11 हजार रूपये दिये जाऐंगे 
बता दें कि विश्वंभर फाउंडेशन वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष यह सम्मान समारोह आयोजित करती आ रही है। इस सम्मान प्राप्त करने वाले को 1 लाख 11 हजार रूपये नकद राशि, चांदी का प्रतिक चिन्ह एवं मैथिली संस्कृतिक सम्मान प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है। विश्वम्भर मैथिली साहित्य सम्मान चयन प्रक्रिया का एक संविधान है, जिसमे मैथिली साहित्य जगत के सम्पूर्ण भारत में रहने वाले अधिकांशतः साहित्यकार की भागीदारी होती है। 
इस बार के सम्मान चयन समिति के संयोजक, प्रमोद कुमार झा हैं जो दूरदर्शन के सेवा निवृत निदेशक रह चुके हैं। चयन समिति में साहित्य जगत की प्रतिष्ठि साहित्यकार उषा किरण खां  एवं उदय नारायण सिंह नचिकेता रहे । वर्ष 2018 में यह पुरस्कार लिली रे, वर्ष 2019 में पंडित गोविन्द झा एवं वर्ष 2020 में यह पुरस्कार कीर्तिनारयण मिश्र को प्रदान किया जा चुका है। 

भीमनाथ झा का मैथिली साहित्य में योगदान 
भीमनाथ झा ने मैथिली मैथिली साहित्य एवं भाषा के प्रति चिर काल से सेवा प्रदान किया है। उन्होंने अपने बीते कालखंड में मैथिली साहित्य के लिए एक से बढ़ कर एक गद्द एवं पद्द संग्रह की रचना की है। उन्होने मैथिली साहित्य के क्षेत्र में पाठ्य ग्रंथ, समीक्षा ग्रंथ, काव्य ग्रंथ एवं पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से अबतक 400 से अधिक शोद्ध किया है। विविधा नामक पुस्तक पर वर्ष 1992 का साहित्य अकादेमी पुरस्कार मिला है। वह मिथिला विभूति पुरस्कार से भी सम्मानित हैं। 5 दिसंबर को संतशिरोमणि परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाई की जन्मजयंती है, उस दिन विश्वम्भर फॉउण्डेशन रांची ने पुष्पांजलि सभा भी आयोजन किया है।  

क्या है विश्वंभर फाउंडेशन
विश्वंभर फाउंडेशन, एक चैरिटेबल ट्रस्ट है, जो सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मैथिली भाषा साहित्यिक विकास के लिए कई वर्षों से काम कर रही है। ट्रस्ट का मानना है कि मानव सेवा, सबसे बड़ा धर्म है, जिसको ध्यान में रखकर फॉउण्डेशन समाज के अनेक क्षेत्रों में काम कर रही है। फॉउण्डेशन का प्रमुख उद्देश्य मैथिली भाषा एवं साहित्य का संवर्द्धन है। फॉउण्डेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, व्यवसाय, कला एवं साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।