logo

हरीश रावत और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच जुबानी जंग जारी, जानिए अब क्या कह दिया! 

हरीश रावत और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच जुबानी जंग जारी, जानिए अब क्या कह दिया! 

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हरीश रावत और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच जारी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब हरीश रावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस ट्वीट का जबाव दिया है जिसमें उनको कहा गया था कि जैसे बोओगे वैसा ही काटोगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत को टैग करते हुए लिखा था कि आपको भविष्य के लिए बहुत सारी शुभकामनायें हरीश रावत (यदि कहीं है तो)। हरीश रावत ने इसका जवाब दिया है। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह की शुभकामना स्वीकार
हरीश रावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि मैं कांगेस के पूर्व नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की शुभकामना स्वीकार करता हूं। हरीश रावत ने कहा कि मुझे लगता है कि कहीं ना कहीं उन्हें अबी भी लग रहा है कि कांग्रेस छोड़ना एक गलती थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि मनीष तिवारी केवल अपने मालिक यानी अमरिंदर सिंह की आवाज का अनुसरण कर रहे हैं, क्योंकि अमरिंदर सिंह अपने मालिक की आवाज का अनुसरण कर रहे हैं। देखना होगा कि अमरिंदर सिंह की प्रतिक्रिया क्या होगी। 

पंजाब में जारी थी कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह
गौरतलब है कि बीते दिनों पंजाब में कांग्रेस पार्टी में नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच जारी कलह के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी भी छोड़ दी। इस दरम्यान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष तथा प्रभारी हरीश रावत को बनाया गया था। तब हरीश रावत और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच तीखी बयानबाजियां हुई थीं। अभी हाल ही में हरीश रावत ने सिलसिलेवार ढंग से 3 ट्वीट किये थे जिससे पता चल रहा था कि वो नाराज हैं। 

क्या पार्टी आलाकमान से नाराज थे हरीश रावत
हरीश रावत के ट्वीट से ऐसा लग रहा था कि वो पार्टी आलाकमान से नाराज हैं। उत्तराखंड में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। उनके ट्वीट से ऐसा लग रहा था कि चुनाव प्रबंधन में हरीश रावत की नहीं सुनी जा रही। अपने ट्वीट में हरीश रावत ने पार्टी आलाकमान पर भी निशाना साधा था। कयास लगाये जा रहे थे कि हरीश रावत शायद कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ देंगे। 

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हरीश रावत की टिप्पणी
पार्टी छोड़ने की कयासों के बीच हरीश रावत ने शुक्रवार को उत्तराखंड कांग्रेस के कई नेताओं के साथ दिल्ली में पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में हरीश रावत ने कहा था कि मैं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अभियान का चेहरा रहूंगा।