logo

चर्चा पर लगा विराम, अटूट बंधन में बंध गए तेजस्वी यादव

चर्चा पर लगा विराम, अटूट बंधन में बंध गए तेजस्वी यादव

द फॉलाेअप टीम, दिल्ली:

दो दिनों से सूबे सबसे बड़े सियासी परिवार के बड़े बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की सगाई और शादी की चल रही चर्चा पर आखिर विराम लग गया है।  आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के राजनीतिक वारिस माने जाने वाले तेजस्वी ने अपनी स्कूली मित्र के साथ सगाई कर ली है। दिल्ली में बड़ी बहन मीसा भारती के फार्म हाउस में सगाई हो चुकी है। हालांकि पहले तक कोई बताने को राज़ी नहीं था। लेकिन खबर बता रही थी कि तैयारी किसी फार्म हाउस में जोरों से की जा रही है। इसकी सभी निगरानी मीसा भारती कर रही हैं। महज़ लालू की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के एक ट्विट से इस खबर की पुष्टि की थी कि तेजस्वी की शादी होने वाली है। जबकि मीसा भारती (Misa Bharti) ने इस बात से इंकार किया था। उनका कहना रहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। तेजस्‍वी अपनी दुल्‍हन राजश्री के साथ शनिवार 11 दिसंबर को बिहार पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें

44,000 रिश्ते रिजेक्ट करने वाले तेजस्वी किससे करने जा रहे शादी, जानिये इतना राज़ क्यों

पहले कहा था-माता-पिता ही करेंगे लड़की का चयन

साल 2015 में जब तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री थे। उन्होंने एक व्हाट्सऐप नंबर जारी करते हुए लोगों को इस नंबर पर टूटी सड़कों आदि की जानकारी देने की अपील की थी। तब इस नंबर पर कुल 47,000 मैसेज आए थे। जिसमें से 44,000 उनके लिए शादी के प्रस्ताव ही थे। तब तेजस्वी ने सभी रिश्तों को रिजेक्ट कर कहा था कि शादी तो करनी है लेकिन लड़की का चयन माता-पिता ही करेंगे।

बिहार के डिप्टी सीएम के साथ क्रिकेटर भी रहे हैं तेजस्वी

लालू की 7 बेटियों और दो बेटों में तेजस्वी सबसे छोटे हैं। लालू यादव के बाद पार्टी में उनके फैसले माने जाते रहे हैं। तेजस्वी 2015 से 2017 तक बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं। फिलहाल वो राघोपुर विधानसभा सीट से विधायक और  बिहार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेल चुके हैं।वे झारखंड क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे हैं। खबर है कि कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए सगाई में केवल 50 लोग शामिल होंगे। इसमें लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत परिवार के सभी सदस्य के शामिल होने की संभावना है।