logo

कब कहां और कितनी बार विधायक रह चुके कमल किशोर भगत, किस मामले में हुई थी 7 साल की सजा

कब कहां और कितनी बार विधायक रह चुके कमल किशोर भगत, किस मामले में हुई थी 7 साल की सजा

द फॉलोअप टीम, लोहरदगाः
आजसू पार्टी के लोहरदगा से पूर्व विधायक और झारखंड आंदोलनकारी कमल किशोर भगत का निधन हो गया है। संदेहास्पद स्थिति में उनकी मौत हुई है। दरवाजा तोड़कर उनके शव को घर से निकाला गया। उनकी पत्नी को गंभीर हालत में रिम्स रेफर किया गया है। मौत कैसे हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि कमल किशोर कुछ समय से बीमार भी थे। दूसरी ओर उनकी पत्नी की स्थिति गंभीर है। उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है। वो बहुत ही कद्दावर नेता रहे हैं। दो टर्म विधायक भी रहे। 


लोहरदगा सीट से रह चुके थे विधायक
कमल किशोर भगत झारखंड की लोहरदगा सीट से आजसू पार्टी के विधायक रह चुके थे। वर्ष 2014 के चुनावों में वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार सुखदेव भगत को 592 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए थे। झारखंड आंदोलन में कमल किशोर भगत की अहम भूमिका थी। कमल किशोर भगत एक अखिल झारखंड छात्र संघ के राजनेता रहे, जो 2009 से 2015 तक लोहरदगा निर्वाचन क्षेत्र के लिए झारखंड विधान सभा के सदस्य थे । उन्हें 1993 में हत्या के प्रयास के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी। 


 

सात साल की सजा भी हो चुकी है 
2015 में कमल किशोर भगत को न्यायायुक्त कृष्ण कुमार की अदालत ने सात साल की सजा सुनाई थी।साथ ही दस हजार का जुर्माना भी लगाया था। कमल किशोर भगत पर रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ के.के.सिन्हा के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप था।  कोर्ट ने कमल किशोर भगत और अलेस्टेयर बोदरा को दोषी ठहराया था। उसी वक्त कमल किशोर भगत को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। सजा होते ही कमल किशोर भगत की विधायकी भी समाप्त हो गई थी। 


दो साल तक जेल में रहे थे 
दरअसल किशोर भगत को 22 साल पुराने मामले में सजा सुनाई गयी थी। 28 सितंबर 1993 को डॉ के.के.सिन्हा ने कमल किशोर भगत समेत अन्य के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन्होने के.के सिन्हा की क्लीनिक में जबरन घुसकर रंगदारी मांगा और मारपीट भी की है। उस वक्त पुलिस को सूचना देने पर दोनों फरार हो गए थे। 22 साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के दौरान कोर्ट ने धारा 307, 325, 387 और धारा 448 के तहत दोनों को दोषी ठहराया गया था। इस मामले में कमल किशोर भगत दो साल तक जेल में रह चुके हैं।