logo

किन वजहों से रमेश बैस को बनाया गया झारखंड का नया राज्यपाल, जानिए! पूरी बात

10545news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रमेश बैस झारखंड के 10वें राज्यपाल होंगे। रमेश बैस मूलतः रायपुर के हैं। वे हिंदीभाषी हैं। ओबीसी हैं। साथ ही पड़ोसी राज्य के है इसलिए उनको झारखंड भेजा गया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 18 मई 2015 को झारखण्ड के राजयपाल के तौर पर शपथ ली थी। उनका कार्यकाल 17 मई 2020 को पूरा हो गया। द्रौपदी मुर्मू सबसे लंबे समय तक राजयपाल रहीं। 

मुख्यमंत्री के साथ मिलकर काम करेंगे
कई मीडिया रिपोर्टर से रमेश बैस ने बातचीत किया। जब उनसे पूछा गया कि ऐसा राज्य जो गैर भाजपा शासित है उस राज्य में आप कैसे काम करेंगे और आपको परेशानी नहीं होगी तो उनका जवाब था राज्यपाल की जो भूमिका होती है, उसमें मुझे नहीं लगता कि कोई समस्या आएगी। हम मुख्यमंत्री के साथ बैठकर काम करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार ने झारखंड को नया राज्यपाल दिया है। मुझे उम्मीद है कि नए राज्यपाल रमेश बैस राज्य को बेहतर दिशा देने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

सात बार लोकसभा सांसद रहे रमेश बैस
बता दें कि रमेश बैश 1989 में पहली बार संसद बने थे। वे रायपुर से 7 बार सांसद रहे हैं। 2014 से पहले तक वे लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रहे। भाजपा ने 2019 में टिकट नहीं दिया था और उसी साल में उन्हें त्रिपुरा का राजयपाल बनाय गया था। बैस 1978 में रायपुर नगर निगम के लिए चुने गए थे और 1980 से 1984 तक मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य भी थे। वे 1989 में रायपुर, मध्यप्रदेश से 9वीं लोक सभा के लिए चुने गए थे और 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोक सभा में फिर से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया।