logo

Google के Doodle में क्यों दिख रहा है पिज्जा!

Google के Doodle में क्यों दिख रहा है पिज्जा!

द फॉलअप टीम, डेस्कः

बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पिज्जा खाना पसंद करते हैं। देश भर में पिज्जा का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आज गुगल भी पिज्जा डे मना रहा है। गूगल का डूडल (Doodle) आज काफी यूनीक है। आज ही के दिन साल 2007 में यूनेस्को की प्रतिनिधि सूची में नीपोलिटन "पिज़ाइउलो" की बनाने की विधि को शामिल किया गया था। इसे मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक बताया गया था। इसलिए गूगल डूडल में आज पिज्जा को शामिल किया गया है।


स्लाइस जितना सटीक उतने स्टार 
गूगल डूडल एक पहेली के साथ दुनिया भर से 11 सबसे प्रिय पिज्जा टॉपिंग शामिल हैं और यूजर्स को पिज्जा किस टाइप का पिज्जा है, उसके हिसाब से उसे स्लाइस में काटना है। आपका स्लाइस जितना सटीक होगा, आप उतने ज्यादा स्टार हासिल कर पाएंगे। जिन 11 पिज्जा को काटना है, उनमें कई पिज्जा शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं-
मार्गेरिटा पिज्जा (पनीर, टमाटर, तुलसी)
पेपरोनी पिज्जा (पनीर, पेपरोनी)
व्हाइट पिज्जा (पनीर, व्हाइट सॉस, मशरूम, ब्रोकोली)
कैलाब्रेसा पिज्जा (पनीर, कैलाब्रेसा, प्याज के छल्ले) होल ब्लैक ऑलिव्स)
मुज़ेरेला पिज़्ज़ा (चीज़, ऑरेगैनो, होल ग्रीन ऑलिव्स)
हवाईयन पिज़्ज़ा (चीज़, हैम, पाइनएप्पल)
मैग्यारोस पिज़्ज़ा (चीज़, सलामी, बेकन, प्याज, चिली पेपर)
टेरीयाकी मेयोनेज़ पिज़्ज़ा (चीज़, टेरीयाकी) चिकन समुद्री शैवाल, मेयोनेज़)
टॉम यम पिज्जा (पनीर, झींगा, मशरूम, मिर्च मिर्च, नींबू के पत्ते)
पनीर टिक्का पिज्जा (पनीर, शिमला मिर्च, प्याज, लाल शिमला मिर्च)
मिठाई पिज्जा

क्या है Pizza का इतिहास
Egypt से रोम तक Ancient Civilizations में सदियों से टॉपिंग के साथ Flatbread का सेवन होता रहा है। मगर दक्षिण-पश्चिमी इतालवी शहर नेपल्स को ब्रॉड्ली से 1700 के दशक के अंत में पिज्जा के जन्मस्थान (टमाटर और पनीर के साथ आटा) के रूप में जाना जाता है।  पिज्जा बनाने की विधि में पुराने से समय से लेकर अब तक कई बदलाव देखे जा चुके हैं।