logo

प्रेमी के चक्कर में पति को छत से दिया धक्का ! संपत्ति पर है नजर  

13902news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुजफ्फरपुर:

आये दिन लव ट्रैंगल के कारण ना जाने कितने ही अपराध को अंजाम दिया जाता है। मुज्जफरपुर में अवैध सम्बन्ध में पति को छत से धकेलने का मामला सामने आया है। पत्नी पर आरोप है कि उसने अपने पति को छत से धक्का दे दिया है क्योंकि उसका किसी और के साथ अवैध संबंध है। पीड़ित व्यक्ति का नाम प्रमोद साह है। बताया जा रहा कि रविवार की शाम जब वह अपने मकान की छत पर टहल रहा था तो उसकी पत्‍नी वहां पहुंची और उससे गाली-गलौज करने लगी। फिर धक्का देकर गिरा दिया। जिससे प्रमोद के दांत टूट गए, उसके सीने में गंभीर चोटें आई और होंठ कट गया।

जान मारने की थी नियत

प्रमोद साह का आरोप है कि उसकी पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध है। वह कई बार उसके साथ भाग चुकी है। कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा भी  गया है। दोनों उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसकी हत्या की साजिश कर रहे हैं। रविवार की शाम जब वह छत पर था तो पत्नी ने घटना को अंजाम दिया। सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उसकी पत्नी पर धक्का देकर छत से गिराने का गंभीर आरोप है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

सदर अस्पताल में भर्ती 

परिजनों ने प्रमोद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। उसने सदर थाने में पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रमोद साह गंभीर रूप से घायल है।