द फॉलोअप टीम, रांचीः
जल जीवन मिशन से 2024 तक झारखंड के लगभग 60 लाख परिवारों को लाभान्वित करने का टारगेट रखा है। जबकि अगस्त, 2019 से अब तक महज 6.15 लाख परिवारों को ही इसका लाभ मिल सका है। राज्य में जल जीवन मिशन की समीक्षा करने के लिए कुछ माह पहले केंद्र की एक टीम झारखंड आयी थी। टीम ने अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंप दी है। शीतकालीन सत्र में भी इसे बात पर चर्चा हुई जिसमें कहा गया है कि बार बार झारखंड में इस योजना में ब्रेक लग रहा है। कुछ जिलों में हालत बेहद खराब है। ग्राम जल स्वच्छता समिति निष्प्रभावी है। जल जांच प्रयोगशालाओं की कमी है। राशि व्यय करने में भी राज्य का परफॉर्मेंश संतोषजनक नहीं।

50 लाख परवार अभी भी बाकी
चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने सदन में समिति की रिपोर्ट के बारे में जानकारी मांगी थी। जिसपर जल शक्ति मंत्रालय ने बताया कि समिति के मुताबिक झारखंड में 2021-22 में केवल 2.20 लाख परिवारों को ही जल जीवन मिशन का लाभ मिल पाया। 2019 से अब तक कुल 9.60 लाख परिवारों को लाभ मिला है। अब भी लगभग 50 लाख परिवार को कनेक्शन मिलना बाकी है। कार्य में गति तेज करने की जरूरत है।
650.15 करोड़ रुपये
पहले से ही इस मिशन के लिए राज्य सरकार के पास 2021-22 की अवधि में 137.93 करोड़ रुपये थे। फिर केंद्र ने भी सहायता की है जिसके बाद 650.15 करोड़ रुपये राज्य के पास हो गये हैं इसमें से 80.97 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं।