logo

अपनी हरकतों से तंग आ गयी हूं! कहकर फांसी पर झूल गयी युवती, डेढ़ महीने बाद थी शादी

8266news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
उलीडीह थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती की पहचान एकता नगर में रहने वाली 20 वर्षिय ममता साहिस के रूप में हुई है। जिस वक्त ममता ने इस घटना को अंजाम दिया वह घर पर अकेली थी। घर के सभी सदस्य किसी परिजन की शादी में शामिल होने गए थे। 

शादी में गये थे घरवाले
शनिवार को परिजन बज घर पहुंचे तो बहुत डेर तक ममता ने दरवाजा नही खोला था। संदेह होने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर जब परिजन अंदर घुसे तो देखा युवती ने गमछे के सहारे खुद को फांसी लगा लिया है। 

सुसाइड नोट भी बरामद
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि वह अपनी हरकतों से परेशान होकर आत्महत्या कर रही है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इसमें किस हरकत की बात की गई है इसकी चर्चा नहीं है।  

डेढ़ माह बाद होने वाली थी शादी
युवती के पिता सुभाष साहिस ने बताया डेढ़ माह बाद ममता की शादी होने वाली थी। शुक्रवार की रात वे लोग एक रिश्तेदार की शादी समारोह में गए हुए थे। उस वक़्त ममता अकेली थी। तभी इस घटना को उसने अंजाम दिया।