logo

प्रेमी LOVE के साथ पकड़ी गई 3 बच्चों की माँ ने थाना परिसर में की आत्महत्या, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

8888news.jpg
द फॉलोअप टीम, नालंदा:
रहुई थाना परिसर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस  मृतका रहुई के सैदली निवासी रूदल यादव की पत्नी थी। नाम अंजू देवी है। वह 21 मई को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी। महिला को पुलिस ने पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। साथ मे उसका प्रेमी भी था। दोनों को गिरफ्तार कर रहुई थाना को सौंप दिया गया था। अंजू देवी पुलिस कस्टडी में थी। अंजू देवी की मौत के बाद एसपी सहित कई वरीय अधिकारी थाने पहुंचे। एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। अंजू देवी तीन बच्चों की मां थी। उसका लव यादव नामक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

सीसीटीवी के रहते अनजान रहे थानेदार
बताया जाता है कि महिला के फरार होने के बाद उसके पति ने रहुई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं लव यादव के परिजनों ने भी बिहार थाने में महिला के पति और भाई के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद बिहार थाना पुलिस ने दोनों को पटना रेलवे स्टेशन से में गिरफ्तार किया। एसपी एस. हरि प्रसाथ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखा गया। जिसमे घटना के वक़्त तैनात पुलिसकर्मी और ओडी पदाधिकारी की लापरवाही दिख रही। इसलिए ओडी प्रभारी, आइओ समेत तीन पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया।