logo

राज्य के 300 थानों में खोले जाएंगे महिला हेल्प डेस्क, महिलाओं से जुड़े मामले का जल्द होगा निपटारा

16921news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा  के लिए राज्य के 300 थानों में महिला हेल्प डेस्क खोलने की तैयारी है। केंद्र सरकार की निर्भया फंड योजना की मदद से थानों में महिला हेल्प डेस्क खोला जाएगा। इससे महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामलों या घरेलु हिंसा जैसे मामलों का निपटारा जल्दी हो सकेगा। ज्यादातर हेल्प डेस्क शहरी थानों में खोले जाएंगे। इसके लिए 300 टैबलेट खरीदे जाएंगे। 


 

तकनीकी समिति का गठन 
राज्य के एडीजी सीआईडी प्रशांत सिंह ने लैपटॉप की खरीद के लिए एक तकनीकी समिति का गठन किया है। तकनीकी समिति के अध्यक्ष सीआईडी एसपी कार्तिक एस है। जबकि टीम में सदस्य के तौर पर डीएसपी सीआइडी महेंद्र सिंह मुंडा, एनआईसी के वैज्ञानिक अशोक कुमार, डाटा सेंटर के प्रेम कुमार शामिल है।  


फरवरी तक खुल जाएगा 
सीआईडी के अधिकारियों के अनुसार फरवरी महीने तक महिला हेल्प लाइन खोल दिए जाएंगे। डीजीपी नीरज सिन्हा ने महिला हेल्प लाइन खोलने के लिए 2 नवंबर 2021 को राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था।  सरकार के आदेश के बाद सीआईडी को जिम्मेदारी दी गई है।