logo

कुआं में उतरे मजदूर के ऊपर गिरा मिट्टी का ढेर, दम घुटने से मौत

8868news.jpg
द फॉलोअप टीम, चतरा:
प्रतापपुर ब्लॉक के घोड़दौड़ गांव एक मजदूर की कुएं में मौत हो गई। मजदूर मनरेगा योजना के तहत बन रहे कुएं में काम कर रहा था तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय स्वरूप यादव के रूप में हुई है। स्वरूप 25 फीट गहरे कुएं के नीचे उतर कर काम रहा था तभी उसके ऊपर मिट्‌टी का ढेर जा गिरा। घटना में वह मिट्‌टी में दब गया और मौके पर ही मौत हो गई।

ढेर सारी मिट्टी में दब गया स्वरूप
सोमवार की सुबह 8 बजे स्वरूप यादव कुआं में काम करने गया था। तभी काफी सारी मिट्टी मजदूर के ऊपर गिर गई और वो उसमें दब गया। ग्रामीणों ने मजदूर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी।  प्रतापपुर बीडीओ व पुलिस को घटना की सूचना दी गयी है।