logo

कोरोना मरीजों और गरीबों को भोजन मुहैया करवाती हैं कांग्रेस की युवा नेता निशा भगत

कोरोना मरीजों और गरीबों को भोजन मुहैया करवाती हैं कांग्रेस की युवा नेता निशा भगत
द फॉलोअप टीम, रांची: 
यूथ इंटक की प्रदेश अध्यक्ष निशा भगत और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने गरीबों के बीच ड्राइ राशन और पका हुआ भोजन का वितरण किया। निशा भगत ये खाना अपने घर पर बनवाती हैं और अस्पतालों सहित उन स्थानों पर इनका वितरण करती है जहां लोगों को इसकी जरूरत हो। ऐसे परिवारों को भी भोजन मुहैया करवाया जाता है जहां सभी संक्रमित हों। 

कांटा टोली की हरिजन बस्ती में बांटा भोजन
रविवार को निशा भगत और आलोक कुमार दूबे सहित कार्यकर्ताओं ने कांटा टोली की हरिजन बस्ती में सूखा राशन और पका हुआ भोजन जरूरतमंद औऱ गरीब लोगों के बीच वितरित किया। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से लोगों तक सहायता पहुंचाना चाहते हैं। कही मेडिकल सहायता तो कहीं भोजन का इंतजाम किया जा रहा है। लोगों को ड्राइ राशन दिया जा रहा है। दवाइयां दी जा रही हैं। 

आगे भी जारी रहेगा गरीबों की सहायता का काम
यूथ इंटक की प्रदेश अध्यक्ष निशा भगत ने कहा कि कोरोना काल में गरीबों की सहायता करने से उनको सुखद अनुभूति मिलती है। आत्मीय खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि वो बीते 21 तारीख से अपने घर में भोजन बनाकर सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीज, उनके तीमारदार और गरीब लोगों के बीच भोजन का वितरण करती हैं। ये काम आगे भी जारी रहेगा।