logo

पैग़ाम : शत्रुओं से करें प्रेम और सताने वालों के लिए ईश्वर से कीजिये प्रार्थना: आर्कबिशप फिलिक्स टोप्पो

bishop.jpg

रांची:

रांची के आर्कबिशप फिलिक्स टोप्पो S.J ने कहा की हम सभी अपने शत्रुओं से प्रेम करें। विरोध करने वाले और आपको सताने वालों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। बिशप ने उक्त बातें धर्मप्रांतीय काथलिक महिला संघ की 26 वीं आम सभा में बहैसियत मुख्य अतिथि कहीं। आयोजन पवित्र परिवार पल्ली गोठगांव में किया गया। धर्मसभा में धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में माता-पिता की भूमिका, राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में माता-पिता का मार्गदर्शन,  पवित्र विवाह को पवित्र रखने में पति-पत्नी की जिम्मेदारियां आदि मुद्दो पर विचार किया गया। 

 

बच्चों में अच्छी शिक्षा और संस्कार की जरूरत

मुख्य अनुष्ठाता आर्कबिशप फिलिक्स टोप्पो S.J ने सभी परिवार के माताओं के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने हर माताओं से कहा कि आप संत मोनिका के समान अपने  अपने परिवार को नर्क से स्वर्ग बना सकती हैं। इसके लिए आप रोज दिन प्रार्थन करें। प्रार्थना में वो शक्ति है जो हमारी हर आवश्यकता को पूरा करने में मदद करती है। माता-पिता बच्चों को केवल सांसारिक चीजों को ही न दें। उन्हें संस्कार दें। आज बच्चों में अच्छी शिक्षा और संस्कार की जरूरत है।


17 पुरोहित 23 धर्मबहनें हुईं शामिल

कार्यक्रम की शुरूआत पवित्र मिस्सा पूजा से की गई। जिसमें मिस्सा पूजा के बाद महाधर्माध्यक्ष का स्वागत किया गया। अंत में पवित्र परिवार पल्ली गोठगांव के पल्ली पुरोहित फादर विजय टोप्पो ने बिशप और सभी उपस्थित माताओं को धन्यवाद दिया। कहा कि माता का परिवार में सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए यदि परिवार को मजबूत बनाना है, तो आप सभी माताओं को मजबूत होना होगा। मौके पर आर्कबिशप के साथ 17 पुरोहित 23 धर्मबहनें और डाल्टनगंज धर्मप्रान्त के 23 परिशों से माताएं उपस्थित थीं।