logo

झारखंड के 3 खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में, कोलंबो में होंगे मैच 

sportttttttttttttttt.jpg

रांची
झारखंड के तीन प्रतिभाशाली दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी — बोकारो के महावीर कोड़ा, रामगढ़ के अहतर अली अंसारी और साहेबगंज के नाजिर अंसारी — का चयन श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महासंग्राम (13 से 17 नवंबर) के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
इस अवसर पर सोमवार को रांची के स्मार्ट सिटी, धुर्वा स्थित सरकारी आवास में झारखंड सरकार के मंत्री हफिज़ुल हसन और योगेंद्र प्रसाद महतो ने तीनों खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। दोनों मंत्रियों ने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इनका संघर्ष और जज़्बा पूरे राज्य के लिए प्रेरणास्रोत है।


कार्यक्रम में दिव्यंजनों के विशेष शिक्षकों के राज्याध्यक्ष पॉवेल कुमार, लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के नदीम खान, कोच जितेंद कुमार, विशेष शिक्षक इरफान और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। राज्याध्यक्ष पॉवेल कुमार ने कहा कि यह झारखंड के लिए गर्व का क्षण है, जब राज्य के तीन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News