logo

INDvsENG : इंग्लैंड के खिलाफ अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरा वनडे आज

india1.jpg

डेस्क:
भारत (India) औऱ इंग्लैंड(England) के बीच वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स (Lords) में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं टॉस दोपहर 3 बजे होगा। इस मैच में टीम इंडिया की कोशिश यही रहेगी कि अपने लय को बनाये रखे और टी-20 सीरीज के साथ इस सीरीज को भी अपने नाम करे। इसके साथ ही अगर भारत इंग्लैंड को यह मैच हरा देती है तो इंग्लैंड के खिलाफ भारत की यह 100वीं जीत हो जाएगी।


पहले मुलाबले में भारत की ऑलराउंड खेल
पिछले मुकाबले में रोहित आर्मी ने अपनी ऑलराउंड खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी थी। जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रनों की नाबाद पारी खेली। रोहित और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई और 10 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

कैसी रहेंगी पिच
पिच की अगर बात करें तो ये गेंदबाजी के लिए अच्छी साबित होने वाली है। पिच में उछाल रहेगा। ऐसे में पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृ्ष्णा और मोहम्मद शमी को फायदा होगा। बता दें कि भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर अब तक कुल 8 मैंच खेले हैं। जिसमें से 4 में जीत 3 में हार और एक मैच टाई हुई है।


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल।
इंग्लैंड- जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियाम लिविंगस्टन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, डेविड विली, ब्राइडन कार्स, क्रेग ओवरटन और रीसे टोपली।