डेस्क:
भारत (India) और वेस्टइंडीज (WestIndies) के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 9:30 बजे से सेंट किट्स के बैसेतेरे ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है। बता दें कि दूसरे और तीसरे दिन मैच में एक भी दिन की गैप नहीं दिया गया है।

समय में बदलाव
बता दें कि मैच के समय के बदलाव की जानकारी देते हुए BCCI ने एक पोस्ट किया है। BCCI ने कहा है कि तीसरा टी-20 रात 8:00 बजे की बजाय रात 9:30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस रात 9:00 बजे होगा। बता दें कि समय पर खिलाड़ियों का सामना न पहुंचने के कारण दूसरे मैच का टाइम भी बदला गया था।
???? UPDATE ????
— BCCI (@BCCI) August 2, 2022
Revised timing for the 3rd #WIvIND T20I at St Kitts on August 02, 2022:
Toss: 9:00 PM IST (11:30 AM Local Time)
Start of play: 9:30 PM IST (12 PM Local Time) #TeamIndia
नया रिर्कॉड कर सकती है कायम
अगर भारत यह मैच जीत लेती है तो वेस्टइंडीज से सबसे अधिक टी-20 मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। भारत ने वेस्टइंडीज के साथ अब तक 22 मैच खेले हैं। इसमें उसे 14 में जीत मिली है और 7 में हार वहीं 1 मुकाबला नो रिजल्ट रहा है। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 मैचों में से 15 में जीत हासिल की है। तीन में उसे हार मिली और 3 मैच के बेनतीजा रहे। भारतीय टीम आज जीत की स्थिति में पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।