logo

झारखंड की ये 4 खिलाड़ी हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में लेंगी हिस्सा

nikki_salima.jpg

द फॉलोअप डेस्क
13 जनवरी से 19 जनवरी तक रांची में ओलंपिक क्वालीफायर होने जा रहा है। इसको लेकर इस टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस 18 सदस्यीय टीम में झारखंड की हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी व ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं। गौरतलब है कि 2024 के जुलाई में होने वाले पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को पहले क्वालीफायर  में अपनी जगह बनानी होगी। प्रतियोगिता में भारतीय टीम के अलावा 8 और अलग-अलग टीमें होगी। 


टीम के खिलाड़ी
गोलकीपर : सविता (कप्तान), बिछूदेवी। डिफेंडर: निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका। मिडफील्डरः निशा, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, नेहा, नवनीत कौर, सलीमा टेटे, सोनिका, ज्योति, ब्यूटी डुंगडुंग। फॉरवर्ड : लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया ।


टीम इंडिया का पहला मैच अमेरिका के खिलाफ होगा
इस प्रतियोगिता में भारत की महिला टीम की पहली भिड़ंत 13 जनवरी को अमेरिका से होगी। टीम इंडिया अपना दूसरा मैच 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।16 जनवरी को टीम इंडिया का मुकाबला इटली से होगा। 13 से 19 जनवरी 2024 तक होने वाले इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा इटली, चीन,जापान,चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका शामिल हैं।  इस प्रतियोगिता से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली  तीन देशों की टीम जुलाई 2024 में होने वाली पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। 


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\