द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
स्टार ऑलरांउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अब पंजाब जाएंगे। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdip Singh) मुंबई आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच इन 2 खिलाड़ियों के बीच ट्रेड फाइनलाइज हो गया है। खेल वेबसाइट क्रिकबज (Crickbuzz) ने बीसीसीआई (BCCI) के अंदरूनी स्त्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच ट्रेड यानी अदला-बदली पर हस्ताक्षर हो गया है। इस ट्रेड को रेगुलेटर्स से औपचारिक मंजूरी भी मिल गई है।
???? Cricbuzz can confirm that the Hardik Pandya - Arshdeep Singh trade has been signed Internal BCCI sources have revealed that the trade has received formal approval from the regulators ✅ https://t.co/EtSgL2eIqT
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 10, 2026
अर्शदीप-हार्दिक की सैलरी में बदलाव नहीं
बताया जाता है कि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच इन खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर बातचीत कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हो गई थी, लेकिन इसे मंजिल तक पहुंचने में देरी हुई क्योंकि खिलाड़ियों ने ट्रेड डील पर साइन करने में थोड़ा समय लिया। इस अदला-बदली में खिलाड़ियों की सैलरी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हार्दिक पांड्या को 16 करोड़ 35 लाख रुपये मिलेंगे जबकि अर्शदीप सिंह 18 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनेंगे।

मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे हार्दिक पांड्या
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने अपने IPL करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी। हालांकि, 2022 में नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने उनको अपना कप्तान बनाया। बतौर कप्तान अपने पहले ही सीजन में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस को कप्तान बनाया, जबकि 2023 में टीम फाइनल तक पहुंची। 2023 में ही मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया। 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही। 2025 में टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन अगले ही सीजन 14 में से केवल 4 मुकाबले जीत पाई।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कुल 44 मुकाबले खेले, जिनमें केवल 17 में जीत मिली। टीम 27 मैच हारी। हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के बाद लगातार ऑनलाइन ट्रोलिंग और मैदान में वूइंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने इसे जिंदगी का मुश्किल फेज भी बताया था।