logo

बड़ी खबर : महेंद्र सिंह धोनी ने फिर चौंकाया,अब फिल्मी दुनिया में दिखांएगे जलवा

dhoni_in_yellow1.jpg

डेस्क:
भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने (Mahendra Singh Dhoni) फिर अपने फैंस को अपने फैसले से चौंका दिया है। क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग छाप छोड़ने के बाद अब धोनी फिल्मों में जलवा दिखाने वाले हैं। फिलहाल यह तो नहीं पता कि वह फिल्मों में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे या नहीं लेकिन हां धोनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया (Dhoni launches his production house) है। अब जल्द ही वह फिल्म निर्माण करेंगे। बता दें कि धोनी ने साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास लिया (retired from cricket in the year 2020) था।


तीन भाषाओं में बनाएंगे फिल्म
लेट सिनेमा ने अपने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि धोनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है, जिसका नाम माही ने ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ रखा है। इस प्रोडक्शन हाउस में माही तमिल,तेलुगू और मलयालम भाषाओं में फिल्म बनाएंगे।इस प्रोडक्शन हाउस का स्वामित्व महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के पास है। जबकि विकास हसीजा बिजनेस हेड हैं। गौरतलब है कि प्रोडक्शन हाउस ने अब तक तीन प्रोजेक्ट्स पर काम किया है इनमें ‘रोअर ऑफ द लायन, ब्लेज टू ग्लोरी और द हिडन हिंदू’ हैं।

साउथ के सुपरस्टार थालापथी विजय के साथ कर सकते हैं काम
बता दें कि यह खबरें तो काफी समय से चल रही थीं कि धोनी अब फिल्मी दुनिया में आने के तैयार हैं। यह भी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि धोनी साउथ के सुपरस्टार थालापथी विजय के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म में धोनी कैमियो भी कर सकते हैं धोनी ने खुद साउथ सुपरस्टार विजय को फोन कर उनकी ये फिल्म करने के लिए कहा है। इन सभी खबरों के बीच अब धोनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च कर दिया है यानी रिपोर्ट्स में जो दावे किए गए थे, उनमें से एक बात तो सच होती दिखी है। अब धोनी बड़े पर्दे पर कब नजर आएंगे, यह भी देखना होगा।