डेस्क:
एशिया कप-2022 (Asia Cup 2022) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। BCCI सचिव जय शाह (Jai Shah) ने मंगलवार की शाम को इसका एलान किया है। 27 अगस्त से टूर्नामेंट का आगाज होगा। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जायेगा। 27 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्रुप मैच होंगे। इसके बाद सुपर-4 के मुकाबले खेले जाएंगे। सुपर-4 के मुकाबले 3 सितंबर से 9 सितंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। 11 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जायेगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त को भिड़ेंगी।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें
टी20 वर्ल्ड कप के बाद ये दूसरा मौका होगा जबकि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। दोनों टीम 28 अगस्त को दुबई में आमने-सामने आएंगे। पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद यह पहली बार होगा जब टीम इंडिया पाकिस्तान के सामने होगी। वह मैच भी यूएई में ही खेला गया था। जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी।

भारत का एशिया कप 2022 में भारत के मैच
भारत एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान से 28 अगस्त को भिड़ेगा। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया 31 अगस्त भारत का मैच क्वालिफाई करने वाली टीम से दुबई में होगा।