Asian Games 2026: भारत को शूटिंग में एक और बड़ी सफलता मिली है। भारतीय महिला ट्रैप टीम ने सिल्वर मेडल (Silver Medal) अपने नाम किया है। नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने कुल 328 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता। टीम इवेंट में चीन ने 346 अंकों के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि कुवैत (Kuwait) की टीम 325 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। भारतीय टीम में नीरू ढांडा (Neeru Dhanda) ने 118, आशिमा अहलावत (Ashima Ahlawat) ने 106 और मनीषा कीर (Manisha Keer) ने 104 अंक जुटाए।
स्पोर्ट्स न्यूज के लिए क्लिक करें
यह भी पढ़ें: BCCI U-19 स्टेट चैंपियनशिप में खेलेंगी झारखंड की 2 बेटियां, मुश्किलों से लड़कर पाया मुकाम
चीन ने जीता गोल्ड, कुवैत को ब्रॉन्ज
महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में चीन की लियू शानशान, सुन युनोंग और झू जिंग्यू की टीम ने कुल 346 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कुवैत की अलहवाल शाहद, अब्दुलमलिक हजर और अलहवाल सारा की टीम 325 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इस तरह भारत ने चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, जीता व्यक्तिगत गोल्ड
टीम सिल्वर के बाद नीरू ढांडा ने व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। 29 सितंबर को हुए फाइनल में नीरू ने 30 में से 28 निशाने सटीक लगाए और नया एशियन रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने चीन की सुन युनोंग को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। सुन युनोंग ने 26 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता। नीरू ढांडा की यह जीत ऐतिहासिक है। वह महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में एशियन गेम्स का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं। उनके 28 के स्कोर ने इससे पहले के 24 के एशियन रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इस गोल्ड के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना पांचवां स्वर्ण पदक हासिल किया।