द फॉलोअप डेस्क
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया नेे बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 270 रनों का टारगेट दिया है।ऑस्ट्रेलिया की टीम 269 रन पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है। हार्दिक और कुलदीप ने 3-3 विकेट झटके वहीं मो.सिराज और अक्षर पटेल के खाते में 2-2 विकेट गई। बता दें कि अभी सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। आज का मैच जो टीम जीतेगी सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा। आज का मुकाबला जीतकर भारत लगातार दूसरा मुकाबला घर में जीतने के उम्मीद से उतेरेगी। यदि भारत यह मुकाबला जीत लेता है, तो कंगारुओं से छठी होम सीरीज जीत लेगा। और यदि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम निर्णायक मुकाबला हार जाती है तो टीम इंडिया अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से छठी सीरीज गंवा बैठेगी।
