द फॉलोअप डेस्क
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबल आसानी से ऑस्ट्रेलिया के खाते में गया है। कंगारुओं ने 11 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड 50 और मिचेल मार्श 62 रन बनाए। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। मैच डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में हो रहा है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 117 रन पर भारतीय पारी को रोक दी। यह टीम इंडिया की कंगारुओं के खिलाफ अपने घरेलु मैदान पर सबसे कम रन है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट झटके। वहीं भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए है। कोहली ने 31 रन जोड़े। वहीं अक्षर ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली है।

11 ओवर में 5 गेंदबाज बदले, लेकिन विकेट नहीं
117 रन का स्कोर डिफेंड करने उतरे भारतीय गेंदबाज बेअसर साबित हुए। 121 रन बनाने में भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले सके। 11 ओवर की ऑस्ट्रेलियाई पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 5 गेंदबाज बदले, लेकिन विकेट नहीं मिला। रोहित ने मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव से ओवर कराए।