द फॉलोअप डेस्क
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला अब से कुछ देर में शुरू होने जा रहा है। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया नेे बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। बता दें कि अभी सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। आज का मैच जो टीम जीतेगी सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा। आज का मुकाबला जीतकर भारत लगातार दूसरा मुकाबला घर में जीतने के उम्मीद से उतेरेगी। यदि भारत यह मुकाबला जीत लेता है, तो कंगारुओं से छठी होम सीरीज जीत लेगा। और यदि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम निर्णायक मुकाबला हार जाती है तो टीम इंडिया अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से छठी सीरीज गंवा बैठेगी।
