द फॉलोअप डेस्क
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। मैच डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। रोहित शर्मा पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। भारतीय टीम का स्कोर पहुंचा 13 रन 1 विकेट की नुकसान पर।

टीम की खराब शुरूआत
वहीं बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं हुई है। ओपनर शुभमन गिल मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए है। फिलहाल भारत की स्कोर 3-1 है। वहीं विराट कोहली क्रीज पर आ गए हैं। गिल के आउट होने से भारतीय खेमे में निराशा है।
भारतीय टीम में बदलाव
आपको बता दें कि पहले वनडे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। इस मैच में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई थी। केएल राहुल ने 75 रनों की शानदार विनिंग पारी खेली थी। हालांकि पहले वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में हार्दिक पांड्या ने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई थी। लेकिन आज के मुकाबले में रोहित टीम में वापसी हो गई है। रोहित टीम की कमान संभाते नजर आए। ऐसे में ईशान किशन टीम से बाहर हुए हैं। इसके साथ ही पिच को देखते हुए शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को खेलने का मौका दिया गया है।
भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT