द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच दोपहर 3:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी। पहले बैटिंग करने उतरी बेंगलुरु ने दिल्ली को 175 रनों का लक्ष्य दिया है। इस दौरान विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली 151 रन पर ही ढेर हो गई। बेंगलुरु की ओर से विशक विजय कुमार ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके।

दिल्ली की खराब शुरूआत
175 रन का टारगेट चेज करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 32 रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए। कप्तान डेविड वार्नर 19, पृथ्वी शॉ जीरो, मिचेल मार्श जीरो और यश धुल एक रन बनाकर आउट हुए। सिराज, वेन पार्नेल और विशांक ने एक-एक विकेट लिए।

फिर घर में विराट ने जड़ा अर्धशतकीय पारी
बेंगलुरु के बैटिंग की बात करें तो विराट कोहली ने 50 रन लगाए। यह IPLमें उनका 47वां अर्धशतक था। यह कोहली की मौजूदा सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगातार तीसरी फिफ्टी भी है। वहीं महिपाल लोमरोर में 26 और ग्लेन मैक्सवेल ने 24 रन जोड़े। जबकि कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 22 रन बनाए। वहीं दिल्ली की ओर से मिचेल मार्श और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके। जबकि अक्षर पटेल और ललित यादव ने 1-1 विकेट लिए।