logo

BCCI उपाध्यक्ष ने किया खुलासा, आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी नहीं रखते फोन

dhoni9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, जिनकी कप्तानी में भारत ने 3 ICC ट्रॉफियां जीतीं। वो आज भी क्रिकेट जगत के सबसे चर्चित और प्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि, धोनी से संपर्क करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसका कारण है कि वो फोन नहीं रखते, जिससे उनसे बातचीत करना बेहद मुश्किल हो जाता है। जब वो मिलते हैं तो दिल खोलकर बातें करते हैं, लेकिन फोन पर उनसे संपर्क कर  पाना नामुमकिन सा होता है। इसे लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी परेशानियों को साझा किया है। यहां तक कि कई बार भारतीय चयनकर्ताओं को भी धोनी से संपर्क करने में कठिनाई हो जाती थी।BCCI उपाध्यक्ष ने दिया इस सवाल का जवाब
जानकारी हो कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस सवाल का जवाब दिया, जो क्रिकेट प्रेमियों के मन में हमेशा रहता है कि "एमएस धोनी सोशल मीडिया पर सक्रिय क्यों नहीं हैं?" शुक्ला ने बताया कि धोनी एक ‘सिद्धांतवादी’ इंसान हैं, जो किसी भी तरह की "सस्ती" या "मूर्खतापूर्ण" चीजों से दूर रहते हैं, यही कारण है कि वह व्यक्तिगत फोन भी नहीं रखते।

धोनी, जो पहले ट्विटर (अब X) पर काफी सक्रिय रहते थे, अब बहुत ही कम पोस्ट करते हैं। ऐसा देखा जाता है कि धोनी सिर्फ कभी-कभी अपने परिवार के साथ की तस्वीरें साझा करते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स में अन्य क्रिकेटरों के मुकाबले बहुत कम सक्रियता है, जिनके अकाउंट्स हर रोज काम और ब्रांड प्रमोशन से भरे रहते हैं।इस विषय पर बात करते हुए शुक्ला ने कहा कि "यह उनकी प्रकृति है। वह मोबाइल फोन भी नहीं रखते। यहां तक कि BCCI के चयनकर्ताओं को भी यह सोचने में परेशानी होती थी कि उन्हें कैसे संपर्क किया जाए कि वह इस टीम के लिए चुने गए हैं या नहीं।" उन्होंने यह भी बताया कि धोनी किसी भी चीज को गंभीरता से लेते हैं और उनमें कभी भी कोई सस्ती बात नहीं होती। एमएस धोनी के फैंस दुनिया भर में हैं और भले ही वह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके इंस्टाग्राम पर 49.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं (सिर्फ 111 पोस्ट के साथ), और X पर भी उनके 8.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

Tags - BCCI Vice-President MS Dhoni 3 ICC Trophies Sports News National News Latest News Breaking News