logo

Sports : बेन स्टोक्स ने वनडे फॉर्मेट से लिया संन्यास, बोले- टीम को मेरी जगह किसी बेहतर खिलाड़ी की जरूरत

a330.jpg

डेस्क: 


इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stocks) ने चौंकाने वालेा ऐलान करते हुए बताया कि वे अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट (ODI Format) से संन्यास ले रहे हैं। बेन स्टोक्स ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ प्रस्तावित एकदिवसीय मैच से पहले ये घोषणा की। अब तक के करियर में कुल 104 वनडे मुकाबले खेल चुके बेन स्टोक्स ने धारा के विपरित चलते हुए ये ऐलान  किया है। ऐसा भी नहीं था कि बेन स्टोक्स खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। भारत के खिलाफ हालिया सीरीज में जरूरत बेन स्टोक्स का बल्ला नहीं चला और गेंदबाजी में भी वे नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। 

 

2019 विश्व कप में रहे थे मैन ऑफ द सीरीज
इस 31 वर्षीय ऑलराउंडर को 2019 के विश्व कप (World Cup-2019)  में मैन ऑफ द टूर्नामेंट वाले ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए याद किया जायेगा। न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ फाइनल मुकाबले में नाबाद 84 रन की पारी की बदौलत ही इंग्लैंड मैच को सुपर ओवर तक ले जा पाने में सफल हुआ था। बेन स्टोक्स के ऑलराउंड खेल की बदौलत इंग्लैंड ने पहली बार एकदिवसीय वर्ल्ड कप जीता। 

दक्षिण-अफ्रीका के खिलाफ होगा आखिरी वनडे
ट्विटर पर एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करते हुए बेन स्टोक्स ने कहा कि मंगलवार को डबरन में दक्षिण-अफ्रीका के खिलाफ मैं आखिरी अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेलूंगा। मैंने इस फॉर्मेट से संन्यास का फैसला किया है। ये निश्चित रूप से मेरे लिए एक मुश्किल फैसला था। मैं अपने टीममेट्स के साथ इंग्लैंड के लिए खेले गये हर मुकाबले के प्रत्येक मिनट को एंजॉय करता हूं।

मेरे लिए ये एक शानदार सफर रहा। बेन स्टोक्स ने कहा कि बीते कुछ समय से मैंने महसूस किया कि मैं इस फॉर्मेट में अपना 100 फीसदी नहीं दे पा रहा हूं।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की जर्सी पहनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात रही। बेन स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड के लिए लगातार तीनों फॉर्मेट में खेलना मेरे लिए मुश्किल हो रहा था। बेन स्टोक्स ने कहा कि मैंने बीते कुछ समय से ना केवल ये महसूस किया है कि मेरा शरीर तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए मेरा साथ नहीं दे रहा बल्कि ये भी महसूस किया है कि टीम में मुझसे बेहतर कोई खिलाड़ी हो सकता है। 

टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में खेलते रहेंगे बेन स्टोक्स
वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करते हुए बेन स्टोक्स ने कहा कि मैं टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेलूंगा। मैं कप्तान जोश बटलर को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। साथ ही सभी साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का भी शुक्रिया अदा करता हूं। मेरी कामयाबी में उनका भी बराबर का योगदान है। बीते कुछ सालों में व्हाइट बॉल क्रिकेट में हमने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रगति की है। मैं समझता हूं कि इस फॉर्मेट में इंग्लैंड का भविष्य उज्जवल है।