logo

CSKvs RCB : बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले करेंगे बॉलिंग

csk_rcb1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला थोड़ी देर में  बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस जीतकर  बेंगलुरु ने बॉलिंग चुनी है।बता दें कि  इस स्टेडियम में दोनों टीमों ने अबतक कुल 9 मुकाबले खेले हैं। जिससे 4-4 मुकाबले में दोनों ने जीत दर्ज की है। वहीं एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा। वहीं दोनों टीमों के आमने-सामने की बात करें तो सीएसके आरसीबी पर भारी पड़ा है। चेन्नई ने 19 मुकाबले जीते हैं वहीं विराट की टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं।

कैसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को भरपूर मदद मिलती है। वहीं इस मैदान में बड़े-बड़े स्कोर भी बनते हैं। इस वहीं वहां का मैच के दिन बेंगलुरु में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। बेंगलुरु में शनिवार का टेम्परेचर 35 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11...
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप, माइकल ब्रेसवेल, सोनू यादव।

चेन्नई सुपर किंग्स:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महीश तीक्षणा, मिचेल सैंटनर, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT